Saturday , November 14 2026
Breaking News

शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर की थी अभद्र टिप्पणी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गांधी परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की. इन पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय गांधी तथा राजीव गांधी की मौत को लेकर बेहद भड़काऊ बातें कही गई थीं.

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जाएगी. यह मामला बीएनएस की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), धारा 353 तथा धारा 356 (मानहानि) के तहत दर्ज किया गया है.

मौतों को लेकर बेहद भड़काऊ बातें

अतुल शर्मा ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने 10 नवंबर को अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट में इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को लेकर बेहद भड़काऊ बातें कही थीं. उन्होंने पुलिस महानिदेशक को ईमेल के जरिए भेजी गई शिकायत में कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और तय समय-सीमा के भीतर साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की थी.

सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी नागरिक

अतुल शर्मा ने यह शिकायत गुरुवार रात सात बजकर 51 मिनट पर भेजी थी. शर्मा के अनुसार, इन पोस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक के रूप में बताया गया. इसमें दावा किया गया है कि वह विदेश के एक कैफे में मौजूद थीं, जब उनके रिश्तेदारों की एक-एक करके हत्या कर दी गई. इसके बाद वह सरकार की मुखिया बनीं और उन्होंने एक चौंकाने वाली टिप्पणी की थी.

वैमनस्य फैलने और शांति भंग होने का खतरा

इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि संजय गांधी की मृत्यु के बाद मेनका गांधी को अचानक पारिवारिक आवास से निकाल दिया गया था. शर्मा ने कहा कि इस तरह की झूठी धारणा बनाने से लोगों में वैमनस्य फैलने और सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन पोस्ट के जरिए डर या दहशत फैलाने के इरादे से झूठी जानकारी प्रसारित की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट से विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैल सकता है, सद्भाव बनाए रखने पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है और इनमें राष्ट्रीय एकता के खिलाफ आरोप एवं दावे किए गए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में ASI की गुंडागर्दी, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से रोकने पर सेवानिवृत्त कमांडो को थप्पड़ मारा गया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने से रोकने पर पंजाब पुलिस …

Jalandhar में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टील फर्म पर छापेमारी शुक्रवार देर रात तक जारी रही; महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

जालंधर , (PNL) : गुरुवार सुबह चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब के कई जिलों में …

अमृतसर में गोली लगने से घायल एक एएसआई की मौत हो गई; पिस्तौल की सफाई करते समय दुर्घटना हुई

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पिस्तौल साफ करते समय गोली लगने से एक सहायक …

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी का भाव भी ₹1.80 लाख के पार, क्या खरीदारी का है सही मौका?

न्यूज डेस्क, (PNL) :  भारत में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में …

‘मेरा फोन टैप हो रहा है’, राहुल गांधी का दावा- मेरे पास ऐसे सबूत हैं, जो PM को पता है

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री …

दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद AAP में नाराजगी! इस्तीफे का दौर हुआ शुरू

अमृतसर , (PNL) :   आम आदमी पार्टी  की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद …

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’…श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया चारों खाने चित …

ब्रेकिंग : सोनिया मान को टिकट मिलने के बाद AAP के 3 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापठक शुरू हो चुकी …

बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…

खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट …

पंजाब चुनाव : AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, नार्थ से वनीत धीर और कैंट से दीपक बाली को मिली टिकट

दो महिलाओं से अफेयर, चीन से कनेक्शन… क्या जाएगी Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia …

पंजाब प्रशासन में बड़ा फेरबदल, आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; पूरी सूची पढ़ें

चंडीगढ़ , (PNL ) : Punjab सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने …

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!