बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…
Punjab News Live -PNL
November 13, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें मौजूदा मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान समेत काफी मौजूदा विधायकों की टिकट काट दी है। इस पर विधायक अनमोल गगन मान ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे मैंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था। इस फैसले से अरविंद केजरीवाल खुश नहीं थे।
अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे चुप रहने के कारण मेरे चुनाव न लड़ने को लेकर काफी बयान दिए जा रहे हैं। 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे मैंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
3 दिन पहले भी अरविंद का फोन आया था कि क्या तेरा यही फैसला है कि तुझे चुनाव नहीं लड़ना है? मैंने उनसे दोबारा भी वही बात कही। उन्होंने कहा कि तू लोगों को बता देना कि हमने तेरा टिकट नहीं काटा है, यह तेरा अपना फैसला है।
अरविंद सर मेरे इस फैसले से खुश नहीं थे, यह मैं जानती हूं। लेकिन यह फैसला मेरा अपना है।

लंबी सीट से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की जगह उनके भतीजे रणधीर सिंह धीर खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि पार्टी का फैसला सिर माथे है और अब वह अपने भतीजे की जीत के लिए लंबी हलके में पूरी ताकत से प्रचार करेंगे।