Sunday , November 1 2026
Breaking News

स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, प्रशासन ने बनाए नए नियम, रद्द हो सकता है लाइसेंस, नहीं होगी यौन गतिविधि

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पा और मसाज सेंटरों की बढ़ती संख्या के बीच अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पा और मसाज सेंटरों को नियंत्रित करने के लिए नए नियमों का मसौदा तैयार किया है। इन नियमों के तहत, स्पा और मसाज सेंटरों के संचालन, लाइसेंसिंग, और सुरक्षा मानकों पर सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

पिछले कुछ वर्षों में स्पा और मसाज सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की बढ़ती शिकायतों के बाद प्रशासन ने इन केन्द्रों पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण की जरूरत महसूस की। नए दिशा-निर्देशों में सेंटर के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे, पारदर्शी दरवाजे, और संचालन के दौरान मुख्य द्वार बंद न करने जैसे नियम शामिल हैं। साथ ही, क्रॉस-जेंडर मसाज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

लाइसेंसिंग प्रक्रिया होगी कड़ी

यूटी प्रशासन ने स्पा और मसाज सेंटरों के लिए कड़ी लाइसेंसिंग प्रक्रिया तय की है। अब लाइसेंस प्राप्त करने के लिए मालिकों को केंद्र की बुनियादी सुविधाओं और कर्मचारियों की योग्यता से संबंधित शपथ पत्र देना होगा। इसके अलावा, बिना वर्क परमिट के विदेशियों को काम पर नहीं रखा जा सकेगा।

सख्त कार्रवाई का प्रावधान

नए नियमों के अनुसार, यदि किसी स्पा या मसाज सेंटर में अनैतिक या अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो उस सेंटर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, स्पा के भीतर किसी भी प्रकार की यौन गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

सेंटरों की नियमित जांच

प्रशासन द्वारा नामित अधिकारी नियमित रूप से स्पा और मसाज सेंटरों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समय की पाबंदी और अन्य नियम

स्पा और मसाज सेंटर केवल सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही खुले रह सकते हैं। सभी सेंटरों के प्रवेश द्वार पर उनके लाइसेंस का विवरण, संचालन का समय, और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!