Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में सभी निकाय सेवाएं एक क्लिक पर, ऑनलाइन मिलेगी पानी-सीवरेज और बिजली की एनओसी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में अब जल्द ही लोगों को नगर निकायों से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (पीएमआईडीसी) एम-सेवा एप का विस्तार कर रही है, जहां एक ही प्लेटफॉर्म पर अब सभी सेवाएं मिलेंगी। साथ ही नई सेवाओं को भी ऑनलाइन किया जा रहा है।

प्रदेश में अब पानी और बिजली की एनओसी और पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस के लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। वर्ल्ड बैंक से भी इस परियोजना के लिए फंडिंग की जा रही है। एक साल के अंदर विभाग इसका काम पूरा करेगा।

अगर म्युनिसिपल लिमिट के अंदर कोई अपनी संपत्ति बेचना चाहता है तो उसे पानी, सीवरेज, बिजली व नगर निकायों के अलग-अलग विभागों से एनओसी लेनी पड़ती है। अभी फिलहाल अलग-अलग विभागों के पास जाकर इसके लिए आवेदन करना होता है, जिसके चलते अक्सर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नया सिस्टम लागू होने के बाद सिर्फ एम-सेवा एप पर एक बार आवेदन करना होगा। सभी विभाग खुद ही सिटीजन चार्टर के तहत तय समय के अंदर एनओसी जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। पेट डॉग लाइसेंस ऑनलाइन जारी करने की यह सुविधा फिलहाल मोहाली में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर दी जा रही है, जिसे पूरे राज्य में लागू किया जाना है। कम्युनिटी सेंटर बुकिंग के लिए भी एप्लीकेशन तैयार की जाएगी, जिसे एम-सेवा के साथ जोड़ा जाएगा।

इसी तरह कचरा संग्रहण शुल्क का भुगतान करने की सुविधा भी ऑनलाइन दी जाएगी। एम-सेवा एप पर ई-चालान सिस्टम भी शुरू किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों व बिल्डिंग वॉयलेशन के चालान भी ऑनलाइन ही जमा करवाए जा सकेंगे, जिससे विभागों को अपना रिकाॅर्ड मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। अभी फिलहाल चालान काटने व जुर्माने के भुगतान का पूरा सिस्टम ऑफलाइन है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!