Sunday , October 11 2026
Breaking News

एक क्लिक करके जानें, कल पंजाब में हड़ताल पर क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरे राज्य में एक दिवसीय महाहड़ताल करने जा रहे हैं। सांझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के बैनर तले आयोजित इस हड़ताल के कारण पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर सरकारी स्कूल, पटवार खाने, अस्पतालों की ओपीडी और सार्वजनिक परिवहन तक सरकारी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। पंजाब हेडमास्टर्स एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।

संगठन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा ने साफ किया कि यह कदम किसी ‘पंजाब बंद’ का आह्वान नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल है। वहीं, मोर्चा के कन्वीनर दविंदर सिंह बेनीपाल ने बताया कि किसी भी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा और प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स, दुकानों तथा आम जनता की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

उधर, हड़ताल से पहले ही मिनिस्ट्रियल यूनियन के दोआबा जोन इंचार्ज और जिला प्रधान संगत राम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जबरन जीप में डाला। यूनियन के सदस्य इसका विरोध करते हुए जीप को घेरते दिखे।

सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि 27 अगस्त को किसी भी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा और न ही आम जनता की आवाजाही रोकी जाएगी। बाजार, दुकानें और सभी निजी प्रतिष्ठान सामान्य रूप से काम करेंगे। सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्‌टी पर रहेंगे और काम नहीं करेंगे। ड्राइवर अधिकारियों की गाड़ियां भी नहीं चलाएंगे।

जालंधर में निगम यूनियन ने किया समर्थन

म्यूंसिपल इंप्लाई यूनियन जालंधर ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। कल निगम दफ्तर में सरकारी मुलाजिम हड़ताल पर रहेंगे।

निजी क्षेत्र:

सभी प्राइवेट स्कूल, प्राइवेट कॉलेज, प्राइवेट अस्पताल, निजी दफ्तर और प्राइवेट बस/ट्रांसपोर्ट सेवाएं सुचारू रूप से चलेंगी।

बाजार एवं व्यापार:

सभी छोटे-बड़े बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं:

सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं और एंबुलेंस (108) सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

आवश्यक वस्तुएं:

दूध की सप्लाई, सब्जियों की आवाजाही और रेल यातायात पर महाहड़ताल का कोई असर नहीं पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!