Wednesday , August 26 2026
Breaking News

नेपाल में बाढ़ से मची जबरदस्त तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 133 भारतीय लापता, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 133 भारतीय समेत 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक हैं।

नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस ग्लेशियल झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है।

बाढ़ की वजह क्या?

शुरुआती वैज्ञानिक आकलन के मुताबिक, ल्हेंदे नदी में बर्फ और पत्थरों का बड़ा हिस्सा गिरा, जिससे नदी का रास्ता रुक गया और पानी जमा होने लगा। बाद में यह रुकावट टूट गई और जमा पानी तेज रफ्तार से नीचे बहा, जिससे अचानक फ्लैश फ्लड आ गई।

ग्लेशियल झील फटने (GLOF) की संभावना की भी जांच की जा रही है। उस समय रसुवा में तेज बारिश नहीं हुई थी। हालांकि इसकी वजह भूकंप भी बताई जा रही है। सुबह 8:37 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। बाढ़ भी इसी समय के आसपास आई, इसलिए इसके संबंध की जांच हो रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में स्कॉर्पियो ने महिला-बच्ची को कुचला CCTV:दोंनों रेहड़ी के पास खड़ी थीं, अमन फतेह गैंग 2 KM से कर रही थी पीछा

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में 2 गाड़ियों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर में रेस …

फिरोजपुर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आईईसी नशीले पदार्थ बरामद

फिरोजपुर , (PNL) : सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी …

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है

पटियाला , (PNL) : सनातन सेवा समिति (मालवा जोन) ने पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद …

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO स्टूडेंट ने वायरल किए, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

चंडीगढ़, (PNL) : मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट …

चंडीगढ़ में चीनी का लंगर:कांग्रेस नेता बांटकर विरोध जताएंगे; अध्यक्ष बोले- BJP सरकार आने के बाद लगातार महंगाई बढ़ रही

चंडीगढ़ , (PNL) : देश में चीनी के दाम अचानक बढ़ने के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!