Saturday , October 31 2026
Breaking News

कानपुर में बड़ा विमान हादसा : गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, दोनों पायलट की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुआ. ट्विन-इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा. प्लेन के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया.घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले हैं जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले हैं. हादसा करीब 11.50 बजे हुआ. प्लेन चार सीटर था. हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Kanpur Plane Crash

एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ और हादसे के वक्त उसमें कौन-कौन सवार थे, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटे हैं. फिलहाल हादसे ने गंगा बैराज इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है.

11:50 बजे हुआ हादसा, ट्विन-इंजन था एयरक्राफ्ट

कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि ग्वालटोली इलाके के नत्थापुरवा गांव के बाहरी हिस्से में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से करीब 11:30 बजे उड़ा था. यह 4 सीटों वाला दो इंजन वाला टेकनम एयरक्राफ्ट था. करीब 11:50 बजे हादसा हो गया. इसमें ट्रेनर (इंस्ट्रक्टर) सचिन भाटिया (गुजरात के) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक के) की मौत हो गई.

DGCA की टीम करेगी हादसे की विस्तृत जांच

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी DGCA को दे दी गई है. विमान की तकनीकी जांच और बाकी विस्तृत जांच DGCA की टीम करेगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!