Sunday , October 11 2026
Breaking News

चीनी के बाद अब गुड़ भी महंगा: अमृतसर में इतने रुपए प्रति किलो बढ़े भाव, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। लोगों ने विकल्प के तौर पर गुड़ का इस्तेमाल बढ़ाना शुरू कर दिया। अब बढ़ती मांग का असर गुड़ की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। अमृतसर में पिछले दिनों गुड़ के दाम में तेजी आई है, जिससे आम परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।मौजूदा भाव की बात करें तो देसी गुड़ करीब 70 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। सामान्य गुड़ के दाम भी 50 रुपए से बढ़कर करीब 70 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यानी दोनों ही किस्मों के गुड़ में करीब 20 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है।इसका असर अमृतसर की ढाब वस्ती और आसपास के इलाकों में ढाबों व चाय की दुकानों पर भी दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से लोग बाहर चाय-नाश्ता या खाना खाने से पहले खर्च का हिसाब लगाने लगे हैं। इससे दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि नई फसल आने से राहत की उम्मीद है।

देसी गुड़ 70 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

देसी गुड़ 70 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

कीमतों पर दबाव बना रह सकता है

व्यापारियों का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने गुड़ का इस्तेमाल शुरू कर दिया। मांग बढ़ने से बाजार में गुड़ की कीमतों में भी तेजी आई है। गुड़ व्यापारी परमजीत सिंह और चीनी व्यापारी हरपिंदर सिंह के मुताबिक, आने वाले समय में भी कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।

नई फसल से राहत की उम्मीद

व्यापारी हरपिंदर सिंह के अनुसार गन्ने की नई फसल आने और पिराई शुरू होने तक दामों में तेजी का असर देखने को मिल सकता है। नई फसल आने और उत्पादन शुरू होने के बाद बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

महंगाई से गरीब-मध्यमवर्ग परेशान

व्यापारियों का कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जो रोज कमाते और रोज खर्च करते हैं। चीनी महंगी होने के बाद लोगों ने गुड़ का रुख किया, लेकिन अब गुड़ के दाम भी बढ़ गए हैं।

बढ़ती कीमतों पर जल्द नियंत्रण करने की अपील

व्यापारियों ने सरकार से रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जल्द नियंत्रण करने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो गरीब परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना और दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!