Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया। सिंगर ने खुद इसके वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उनकी जिंदगी का लास्ट दिन था। अगर उनके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होते।रोपड़ में जन्मे और आस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं पता। नहीं कब क्या हो जाए। खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया। मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा।

पंजाबी सिंगर करनदीप सिंह हार्ट अटैक के बारे में जानकारी देते हुए।

पंजाबी सिंगर करनदीप सिंह हार्ट अटैक के बारे में जानकारी देते हुए।

करनदीप ने वीडियो शेयर कर बताई अहम बातें…

  • जिंदगी का कोई भरोसा नहीं: करन ने बताया कि कल मेरे साथ जो हादसा हुआ, उसने यह अहसास करा दिया कि ज़िंदगी बहुत छोटी और अनिश्चित है। इंसान चाहे कितना भी फिट हो, जिम जाता हो और उसे हेल्थ की पूरी नॉलेज हो, फिर भी हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या शुगर लो जैसी समस्या कभी भी आ सकती है। यहाँ कुछ भी परमानेंट नहीं है।

  • अपनों के साथ रहो और शुक्रगुजार रहो: कल मैं बिल्कुल मौत के मुंह से बचकर वापस आया हूं। अगर ऐन वक्त पर मेरे चार दोस्त मेरे दाएं-बाएं न होते, तो आज मेरा काम तमाम हो चुका था। भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था कि मुझे नई जिंदगी मिली। इसलिए अपने मां-बाप के पास रहें और भाई-बहनों से प्यार करें।

  • सब यहीं रह जाना है, नेक रास्ता चुनो: इस दुनिया से जाते वक्त आपके पैसे, गाड़ियां, रिश्ते या रिश्तेदार कुछ भी आपके साथ नहीं जाएगा। सब यहीं धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए कामयाबी पाने के लिए कभी भी कोई गलत रास्ता न अपनाएं, हमेशा ईमानदारी और सीधे तरीके से आगे बढ़ें।

  • सबकी मदद करें और जमीन से जुड़े रहें: हम इस दुनिया में दूसरों की मदद करने और एक अच्छा इंसान बनने आए हैं। किसी का भी बुरा न करें और हमेशा सबकी हेल्प करें। इस हादसे ने मुझे पहले से भी ज्यादा ग्राउंडेड (विनम्र) बना दिया है। जब तक ज़िंदा हैं, सबके साथ प्यार और भलाई से रहें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!