Monday , August 10 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़े गैस सिलेंडरों में हो रही थी शराब तस्करी, 131 पेटी शराब व 180 लीटर बरामद

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। पंजाब के लुधियाना में शराब तस्करी का बड़ा खेल खेला जा रहा है। स्पेशल सेल की टीम ने गैंस सिलेंडरों में शराब की पेटियां छिपाकर ले जा रहे तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने 1 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

जानकारी मुताबिक स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व में 8 जनवरी 2026 को थाना लाडोवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर (नंबर GJ 39 T 1951) को रोका गया। जांच के दौरान बिना कागजात के भारी मात्रा में अवैध शराब और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस टीम को मैकडॉवेल्स नंबर 1 ओरिजिनल व्हिस्की की 74 पेटियां, पंजाब चीयर्स XXX रम की 31 पेटियां, पंजाब चीयर्स XXX रम के 17 पेटी पव्वे, 180 लीटर बिना मार्का की शराब, इंडेन कंपनी के 6 बड़े गैस सिलेंडर बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव जातो का वेहड़ा, तहसील सेवड़ा, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना लाडोवाल, लुधियाना में आबकारी एक्ट की धाराओं 61, 78(1), 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 2 राजस्थान और 2 गुजरात में दर्ज हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!