Sunday , October 11 2026
Breaking News

Jalandhar में लेक्चरर की हत्या करने वाले पति-सास गिरफ्तार:उज्जैन में छुपे थे, बेटी भी रिकवर; गर्लफ्रेंड का पति बोला- 15 दिन से थी प्लानिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि होनी बाकी है।वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे। इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे। उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोपी की गर्लफ्रेंड के पति के बड़े खुलासे

  • 11 साल पहले शादी, 9 साल की बेटी: विशाल शर्मा के मुताबिक, उन्होंने करीब 11 साल पहले सतपाल कौर से लव मैरिज की थी। दोनों की 9 साल की बेटी है। विशाल ने बताया कि जालंधर में करीब 1 करोड़ रुपये का मकान उन्होंने पत्नी के नाम कराया था। हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट की नौकरी के चलते वह लंबे समय से बाहर रहते थे।

  • 206 पेज की चैट से कथित अफेयर का खुलासा: विशाल का दावा है कि करीब 6 महीने पहले उन्हें पत्नी और उमंग बस्सी के बीच करीब 3 साल से चल रहे कथित अफेयर का पता चला। मोबाइल की जांच में 15 दिनों की करीब 206 पेज की WhatsApp चैट मिलने की बात कही। विशाल के आरोप के मुताबिक, चैट में दोनों अपने-अपने लाइफ पार्टनर से अलग होने या उन्हें “रास्ते से हटाने” की कथित योजना पर चर्चा कर रहे थे।

  • मैं घर आया तो पत्नी घबरा गई, हमला किया: विशाल के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को अचानक घर पहुंचने पर पत्नी घबरा गई। मोबाइल देखने को लेकर कथित तौर पर उन पर हमला किया गया और पत्नी घर से चली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के स्कूल के बाहर उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। विशाल का दावा है कि शिकायत के बावजूद राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की।

  • फेसबुक पर बर्थडे विश से फिर जुड़े दोनों: विशाल ने आरोप लगाया कि सतपाल कौर और उमंग बस्सी क्लासमेट थे। हालांकि पढ़ाई के बाद उनके बीच संपर्क नहीं रहा। फिर एक बार फेसबुक पर सतपाल ने उमंग को बर्थडे विश किया। जिसके बाद उनकी दोस्ती शुरू हो गई। फिर करीब 6 महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ लगभग 3 साल से कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। उमंग बस्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतारा।

मामले में ससुर ने भी ये बातें बताईं

  • बहू गलत कामों में शामिल: वहीं, पटियाला के रहने वाले सतपाल कौर के ससुर प्रद्युम्न कुमार नेहा बस्सी के अंतिम संस्कार में धूरी पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हम बहुत परेशान हैं। हैदराबाद में मेहनत से नौकरी कर बेटा पैसा कमाकर भेजता रहा, लेकिन पीछे से बहू गलत कामों में शामिल रही। हमारी 9 साल की पोती है और इनकी भी 6 साल की बेटी है। इस चक्कर में दो मासूम बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया और तीन-तीन परिवार तबाह हो गए। हमारी मांग है कि बच्चों की कस्टडी सही हाथों में मिले, इनके बच्चे की कस्टडी इन्हें और हमारे बच्चे की कस्टडी हमारे बेटे को दी जाए।

  • हमें किसी बात का डर नहीं: प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि बहू सतपाल कौर के पास काफी धन-संपत्ति है। हमारे उनके साथ 7 केस चल रहे हैं, जबकि उस लड़के उमंग बस्सी ने हम पर 36 झूठे केस दर्ज करवा रखे हैं। हालांकि, हमारे पास सभी पक्के सबूत मौजूद हैं और हमें किसी बात का डर नहीं है। हमने किसी से धोखा नहीं किया, बल्कि उस लड़की (सतपाल कौर) ने हमारे साथ बहुत बड़ा छल किया है।

  • अपना घर चालाकी से अपने नाम करवा लिया: उन्होंने कहा- मेरे बेटे ने बड़े प्यार से अपना घर बनाया था, जिसे उसने (सतपाल कौर) चालाकी से अपने नाम करवा लिया। इसके बाद वह घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर उस लड़के (उमंग बस्सी) को अंदर बुलाती थी और कैमरे बंद कर ही उसे बाहर निकालती थी। इस बात की जानकारी पूरे मोहल्ले के लोगों को भी थी।

  • उमंग के पीछे आम आदमी पार्टी का नेता: यह सब किसकी शह पर हो रहा है, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग कहते हैं कि उसे (उमंग बस्सी) राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और आम आदमी पार्टी का कोई नेता पीछे है, लेकिन हम पटियाला में रहते हैं, इसलिए हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हमने प्रशासन के बजाय सीधे कानूनी रास्ता अपनाया है। उस बस्सी ने हमारे घर को जो नुकसान पहुंचाया है, उसके खिलाफ हमने पटियाला से डैमेज का केस दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। - फाइल फोटो

जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। – फाइल फोटो

जांच अधिकारी बोधराज सस्पेंड, कार्रवाई में देरी की

इस मामले में जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती नेहा के मामले में उन्होंने 23 अगस्त तक कोई कार्रवाई नहीं की। 23 अगस्त को जब नेहा की मौत हो गई, मामला सार्वजनिक हुआ और जज भी अस्पताल से बयान लेकर चली जाती हैं, तब करतारपुर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन देर रात तक एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया।

नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि उन्हें 20 अगस्त को ननद के सीरियस होने की सूचना दी गई। जालंधर आते ही वह करतारपुर थाने गईं। यहां शिकायत दी, लेकिन जांच अधिकारी बोधराज ने इसे रिसीव तक नहीं किया। दूसरी तरफ मरने से पहले नेहा ने अंतिम बयान में भी IO का नाम लिया। नेहा ने बताया था कि उसने कई बार थाना करतारपुर में पति के खिलाफ कंप्लेंट की, लेकिन AAP विधायक का साथी होने के चलते पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की।

धूरी में नेहा का संस्कार कर दिया गया है।

धूरी में नेहा का संस्कार कर दिया गया है।

नेहा का संस्कार, कार्रवाई न होने परिवार में गुस्सा, कैंडल मार्च निकाला

बता दें कि 23 अगस्त को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में महिला लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने जज को अपने अंतिम बयान दिए थे। परिवार का दावा है कि नेहा ने बताया था कि उसे उसके पति उमंग बस्सी, सास और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने टायलेट क्लीनर पिलाया है।

पति ने पहले पिस्टल से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसे हार्पिक पिला दिया। नेहा का 25 अगस्त को धूरी में अंतिम संस्कार हो गया। परिवारवाले आरोपियों की अरेस्ट न होने से गुस्से में हैं। नेहा के इंसाफ के लिए उन्होंने धूरी में कैंडल मार्च भी निकाला। नेहा के भाई ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी न पकड़े को सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!