Sunday , September 20 2026
Breaking News

POCSO एक्ट और बाल सुरक्षा को लेकर Daat Foundation की पहल, पंजाब भर में चलेगा जागरूकता अभियान

जालंधर, (PNL): बच्चों की सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम और POCSO एक्ट को लेकर Daat Foundation की ओर से जालंधर में मंगलवार को Child Safety Awareness Campaign की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को बच्चों की सुरक्षा, यौन अपराधों की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत पंजाब रोडवेज की बसों के अंदर Child Safety Awareness Posters लगाए गए, जबकि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर FLEX बैनर लगाए गए। संस्था की योजना इस जागरूकता अभियान को आने वाले समय में पूरे पंजाब तक पहुंचाने की है।

ADC (GA) वरुण कुमार ने FLEX बैनर का अनावरण कर और पंजाब रोडवेज की बस में जागरूकता पोस्टर लगाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने Daat Foundation की इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में ACP (PIB), CAWC विजय कंवर पाल, जालंधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य जैन, एडवोकेट रतन दुआ, डिप्टी DEO मनीष शर्मा, पंजाब रोडवेज GM-I मनिंदर पाल सिंह, GM-II अमित अरोड़ा सहित सांझ केंद्र जालंधर के अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Daat Foundation की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सिमरनजीत कौर ने यात्रियों से बातचीत करते हुए बाल सुरक्षा और POCSO एक्ट के बारे में जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की चिंता या अपराध की जानकारी मिलने पर समय रहते इसकी रिपोर्ट करना बेहद जरूरी है।

डॉ. कौर ने अभियान के शुभारंभ में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य लोगों का आभार जताया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के सहयोग के साथ-साथ पंजाब रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

डॉ. सिमरनजीत कौर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के जरिए लोगों को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बच्चों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सकें और किसी भी चिंता या अपराध की जानकारी बिना झिझक संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकें।

Daat Foundation ने कहा कि अभियान को पंजाब के अन्य शहरों और क्षेत्रों तक ले जाकर बच्चों के लिए अधिक जागरूक और सुरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!