जालंधर के होटल में युवती ने सुसाइड किया :पंखे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी
Punjab News Live -PNL
October 23, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह सुसाइड कर लिया। महिला का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान शहनाज के रूप में हुई है, जो जम्मू की रहने वाली थी। उसने 20 दिन पहले ही ऑफिस जॉइन किया था।
होटल कर्मचारियों ने महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थाना-7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी खुद मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस होटल के स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर एंबुलेंस बुलाकर महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह सुसाइड कर लिया।
2 पॉइंट में पढ़ें क्या बोले SHO…
– 20-25 दिन पहले जॉइन किया था: SHO रविंदर ने बताया कि महिला का नाम शहनाज भट्टी है। इसने करीब 20-25 दिन पहले ही नौकरी जॉइन की थी।
-डायरियों की जांच कर रही पुलिस: SHO के मुताबिक मौके पर कई डायरियां मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। परिवार को सूचना दी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का पता चल पाएगा।