Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मॉड्यूल के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से राज्य में संभावित आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के सीधे संपर्क में था। वह उनके निर्देश पर पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर आरोपी ने जालंधर के आदमपुर के पास एक डेड ड्रॉप लोकेशन से 86-P हैंड ग्रेनेड हासिल किया था।

इस मामले में थाना सदर नवांशहर (SBS नगर) में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!