Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में नए घर की पार्टी में 18 राउंड फायरिंग, एक की आंख पर गोली लगी; पहले क्रेन से तोड़ी दीवार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के गांव कुलियेवाल में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नए मकान की खुशी में चल रही पार्टी के दौरान हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोप है कि करीब 15 से 20 हमलावर पहले क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे और इसके बाद पार्टी में मौजूद युवकों पर गोलियां बरसा दीं।

पीड़ित अंकुश चोपड़ा उर्फ शालू के मुताबिक, 19 सितंबर की रात वह अपने दोस्त के नए मकान बनने की खुशी में राजू डेयरी फार्म में करीब 10 लोगों के साथ पार्टी कर रहा था। रात करीब 12 बजे बाहर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब पार्टी में मौजूद लोग बाहर निकले तो दीवार टूटी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में अंकुश चोपड़ा की बाईं आंख के ऊपर छर्रे लगे, जबकि उसका दोस्त राजदीप सिंह भी घायल हो गया। गोलियों की चपेट में पार्टी का सामान लेकर लौट रही एक सफेद स्कॉर्पियो भी आ गई। वाहन पर कई गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल से 18 खाली खोल बरामद हुए हैं।

जमीन विवाद की रंजिश में हमला करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस हमले के पीछे जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है। उसके अनुसार हमलावरों के पास राइफल और पिस्टल के अलावा तलवारें, दातर और डंडे भी थे। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए पहले CMC अस्पताल, लुधियाना ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें मोहाली के सुहाना अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चार नामजद समेत 12 अज्ञात पर केस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल अंकुश चोपड़ा के बयान पर पुलिस ने सुखविंदर सिंह, अमरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह और गुरजीत सिंह को नामजद किया है। इनके अलावा करीब 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109, 115(2), 351(2), 324(4), 191(3), 190 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया है।

मोहाली पहुंचकर पुलिस ने दर्ज किए बयान

चौकी ताजपुर के ASI देविंदर पाल ने मोहाली स्थित सुहाना अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस अब हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!