Friday , May 3 2024
Breaking News

Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/punjabnewslive/domains/punjabnewslive.co.in/public_html/wp-content/themes/sahifa/framework/parts/post-head.php on line 73

नम आंखों से दी गई चौधरी संतोख सिंह को अंतिम विदाई, राहुल गांधी भी श्मशानघाट पहुंचे, देखें तस्वीरें

जालंधर, (PNL) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह को रविवार सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

उनके विजय नगर स्थित घर से शवयात्रा शुरू हुई और उनके जद्दी गांव धालीवाल कादियां में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधायक बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

चौधरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी श्मशानघाट पहुंचे।

उनके अलावा पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला, राणा गुरजीत सिंह, लाडी शेरोवालिया, सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, परगट सिंह, अवतार हैनरी, बावा हैनरी व कांग्रेस की तमाम लीडरशिप मौजूद थी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के घर पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया, पिता के निधन का किया अफसोस

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता चरणजीत …

error: Content is protected !!