Friday , June 19 2026
Breaking News

दुखद खबर : फगवाड़ा में कटर मशीन की चपेट में आया डेढ़ साल का बच्चा, पेट फटा, आंतें बाहर आईं, हालत गंभीर

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा से इस समय की दुखद खबर आ रही है। फगवाड़ा में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया। बच्चे का पिता लेबर का काम करता है, अचानक से बच्चे ने मशीन ऑन कर ली और फिर उसकी चपेट में आ गया। बच्चे के पेट पर बड़ा चीरा पड़ गया था, जिसके चलते उसकी आते तक बाहर आ गई थी।

ये घटना शनिवार की है, फगवाड़ा सिविल अस्पताल से बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां उसे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया था। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं, दर्द के मारे बच्चा तड़प रहा था।

जानकारी के अनुसार जख्मी बच्चे की पहचान फगवाड़ा के रहने वाले विनय यादव के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल है। बच्चे का पिता मजदूरी कर किसी तरह अपना गुजारा करता है। विनय अपने घर में ही खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ में पिता के काम पर ले जाया जाने वाला कटर देख लिया।

कटर ऑन था। विनय से किसी गलती से कटर का स्टार्ट बटन दब गया। जिससे कटर बच्चे के पेट और हाथ पर लगा। जिससे बच्चे की आंते बाहर आए गई और वह चिल्लाने लगा। घटना के बाद तुरंत परिवार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!