जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार बल्टर्न पार्क का दशहरा इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में होगा। बल्टर्न पार्क में हॉकी ग्राउंड बनने से 147 साल बाद इसका स्थान बदला गया है। इसी के साथ लोडोवाली रोड, आदर्श नगर, ढन्न मोहल्ला, साई दास स्कूल ग्राउंड और बस्ती में 5 जगह दशहरे के बड़े आयोजन होंगे। सबसे ऊंचा पुतला साई दास स्कूल ग्राउंड में जलाया जाएगा। यहां 100 फीट का रावण बनाया गया है, जबकि दूसरी जगहों पर 50 से 80 फीट तक के रावण के पुतले जलाए जाएंगे।
दशहरे को लेकर बाजारों में भी सुबह से ही दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। बाजार में रौनक है। बस्ती एरिया के बाजारों में पुतले बिक रहे हैं। यहां 500 से लेकर 5 हजार रुपए तक के पुतले उपलब्ध हैं। गली-मोहल्लों में मनाए जाने वाले दशहरे के लिए छोटी रामलीला कमेटियां यहां से पुतले लेकर जा रही हैं।
शहर के आदर्श नगर में रावण को लाइटों से सजाया गया है, ताकि अंधेरे में भी लोगों को पुतले साफ नजर आ सकें। इसी के साथ कई जगहों पर पुतलों को खड़ा किया जा रहा है। दशहरा ग्राउंड के आसपास मेला सज रहा है, जहां बच्चों के खिलौनों से लेकर कई तरह के पकवान मिल रहे हैं।
PHOTOS में जानिए शहर में कहां क्या तैयारी चल रही…
आदर्श नगर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले लाइटों से सजाए गए हैं।
बस्ती बाबा खेल में दशहरे को लेकर चल रही तैयारियां।
रावण का पुतला खड़ा करने के लिए मंगवाई गई क्रेन।
आदर्श नगर में रात में ही रावण के जगमगाते पुतले देखने के लिए जमा लोग।