Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि उनकी ऑडियो को गलत तरीके से पेश किया गया। बातचीत के दौरान वह अपने दिवंगत पिता को याद करके भावुक हो गई थीं। पिता के साथ गहरे जुड़ाव के कारण उनकी याद आने पर भावुक होना स्वाभाविक है। थियाड़ा ने कहा कि वह माई भागो की वारिस हैं, परेशान होने वाली नहीं हैं। उनकी भावनात्मक बातों को राजनीतिक विवाद के रूप में न देखा जाए। दीपक बाली को जालंधर कैंट का हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर नाराजगी की बातें सामने आने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी में ही हैं और कहीं नहीं जा रहीं।

मैं पार्टी की वॉलंटियर हूं: राजविंदर कौर थियाड़ा ने AAP के साथ 14 साल के जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस समय से पार्टी के साथ हैं, जब जालंधर में कम लोग आम आदमी पार्टी को जानते थे। उन्होंने कहा, मैं पार्टी की वॉलंटियर हूं, मेरी मां पार्टी है। मैं आम आदमी पार्टी को जालंधर ही नहीं, पूरे पंजाब में लेकर आई हूं। जब लोग पूछते थे कि कौन-सी आम आदमी पार्टी है, तब से मैं पार्टी के साथ जुड़ी हुई हूं।

हलका इंचार्ज बदलने के सर्वे पर मांगा था रिकॉर्ड: आज भी मेरे हाथ में आम आदमी पार्टी का झंडा है और मैं पार्टी के साथ खड़ी हूं। हलका इंचार्ज बदलने और सर्वे को लेकर उठे सवालों पर थियाड़ा ने कहा कि जालंधर कैंट में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सर्वे की चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में उन्होंने सर्वे का रिकॉर्ड मांगा था।वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगी: उनका कहना है कि पार्टी की वॉलंटियर होने के नाते उन्हें यह जानने का अधिकार है कि संगठनात्मक फैसले किस आधार पर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने पार्टी को 14 साल दिए हैं। यह मेरी पार्टी है और सवाल पूछना मेरा हक है। पार्टी मुझे जवाब भी देगी।

नया हलका इंचार्ज नियुक्त करना पार्टी का निर्णय: थियाड़ा ने यह भी कहा कि चुनाव से ठीक पहले जालंधर कैंट का नया हलका इंचार्ज नियुक्त करना पार्टी का निर्णय है। वह इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगी और अपने सवालों के जवाब मांगेंगी।हलके के लोग जो कहेंगे, मैं वही करूंगी: दीपक बाली को हलका इंचार्ज बनाए जाने और उनके साथ मिलकर काम करने के सवाल पर थियाड़ा ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट के लोग उनके लिए परिवार की तरह हैं और वह उनकी राय को महत्व देंगी। लोग जो कहेंगे, मैं वही करूंगी।

प्रत्येक घर के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता: थियाड़ा ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है। चाहे सरपंच हों, पार्षद हों या आम जनता, वह हर परिवार के साथ खड़ी रही हैं और उन्हें भी लोगों का साथ मिलता रहा है। दीपक बाली के साथ किस तरह काम करना है और आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी, इस बारे में वह हलके के लोगों की राय को प्राथमिकता देंगी।10 ब्लॉक अध्यक्षों के इस्तीफे उनका खुद का फैसला: जालंधर कैंट में दीपक बाली को हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 के इस्तीफे पर राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि वह इस्तीफा देने वाले ब्लॉक अध्यक्षों के फैसले में शामिल नहीं थीं।

उनके मुताबिक, सभी ने अपने स्तर पर निर्णय लिया था, क्योंकि उन्हें नेतृत्व परिवर्तन से दुख पहुंचा था।राजनीतिक रिश्ते पारिवारिक रिश्तों में बदल जाते हैं: थियाड़ा ने कहा कि जब राजनीतिक रिश्ते पारिवारिक रिश्तों में बदल जाते हैं, तो लोग एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले से कई लोगों को तकलीफ हुई और ब्लॉक अध्यक्षों ने जो कदम उठाया, वह उनके जुड़ाव और स्नेह को दर्शाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!