Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गर्व की बात : पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई

चंडीगढ़, (PNL) : माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की उपलब्धियों की सूची में आज एक और नाम जुड़ गया है। इस संस्थान की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुई हैं।

चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एस.एम., वी.एस.एम.) ने किया। आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं।

लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने माई भागो ए.एफ.पी.आई. में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है।

उन्होंने बताया कि एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। उन्होंने कहा कि माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश में अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय कैंपस है।

संस्थान के पूर्व कैडेटों की रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारियों के रूप में नियमित नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां स्वरूप सशस्त्र बलों राज्य सरकार की उन पहलों को और मजबूत करेंगी, में भर्ती के लिए प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को भारतीय सेना में शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!