Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इतने बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म

मुंबई, (PNL) : सेंसर बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने बॉलीवुड क्वीन और हिमाचल प्रदेश से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज को कुछ बदलाव के साथ हरी झंडी दे दी है। सीबीएफसी की हिदायत के अनुसार ‘इमरजेंसी’ अब 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी। जो चेंज किए जाने हैं उसकी लिस्ट सेंसर बोर्ड की ओर से मेकर्स को भेज दी गई है। साथ ही फिल्म में 3 कट भी हैं। फिल्म को सर्टिफिकेट ‘यूए’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

फिल्म में दिखाए गए विवादित बयानों पर मेकर्स से सेंसर बोर्ड की ओर से फैक्ट्स की मांग की गई है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी शामिल है। इसके साथ ही विंस्टन चर्चिल की भारतीयों को ‘खरगोशों की तरह प्रजनन करने वाले’ बताने वाली टिप्पणी भी शामिल है। सेंसर बोर्ड की मांग के बाद अब मेकर्स को इन दोनों ही विवादित बयानों पर सोर्स बताने होंगे।

विवादों के चलते सर्टिफिकेशन में हुई देरी

सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास 8 जुलाई को जमा किया गया था। लेकिन, बढ़ते विवादों के चलते इसके सर्टिफिकेशन में देरी हुई। इसे 8 अगस्त को 3 कट सहित 10 बदलावों के सुझावों के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। करीब 3 सप्ताह पहले सिख संस्था अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधनक कमेटी द्वारा फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब सीबीएफसी की ओर से पत्र लिखकर मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को 10 बदलावों की लिस्ट भेजी गई है।

एक सीन को बदलने का सुझाव

सेंसर बोर्ड की ओर से एक सीन को बदलने का सुझाव दिया गया है। बोर्ड ने मांग की है कि या तो उसे डिलीट किया जाए या फिर बदला जाए। इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेश शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सैनिक बच्चे का सिर तोड़ रहा है और दूसरे सीन में महिलीओं का सिर काट रहा है। इसके अलावा फिल्म निमार्ताओं को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में किसी द्वारा चिल्लाए गए अपशब्द को बदलने के लिए कहा गया था।

परिवार के उपनाम को बदलने के लिए भी कहा

समिति ने एक लाइन में उल्लेखित परिवार के उपनाम को बदलने के लिए भी कहा। इतना ही नहीं, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा था कि सीबीएफसी के 8 अगस्त के लेटर के बाद फिल्म निमार्ताओं ने 14 अगस्त को जवाब दिया। उस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, फिल्ममेकर्स एक को छोड़कर बाकी सभी कट और बदलावों के लिए मान गए थे।

इस वजह से नहीं मिला था सर्टिफिकेट : कंगना

बता दें कि कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ के बढ़ते विवादों के बीच अपना एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सफाई दी थी कि अभी तक उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से रिलीज के लिए सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसकी वजह उन्होंने बताई थी कि सेंसर बोर्ड को धमकियां मिल रही थी और इसमें कुछ फेक्ट्स थे, जिस पर विवाद था और फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे थे। इसकी वजह से ही सर्टिफिकेट नहीं मिला था।

गौरतलब है कि बीते काफी समय से फिल्म विवादों में घिरी थी जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। पहले यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!