Tuesday , October 20 2026
Breaking News

अमृतसर पुलिस ने पकड़ी 45 करोड़ रुपए की हैरोइन, ड्रग रैकेट से जुड़े तीन तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशे विरुद्ध शुरु की जंग दौरान पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान अधारित तस्करों द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार से नशा तस्करी के दो अलग- अलग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन नशा तस्करों को 9.2 किलो हेरोइन ( 8.2 किलो+ 1 किलो) सहित गिरफ़्तार किया है।

पहले आपरेशन के विवरण देते हुए डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ठोस सूचनाओं के आधार पर एडीसीपी सिटी- 2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में थाना छेहरटा की पुलिस टीमों ने राजासांसी के शिवा एन्क्लेव के इलाके से दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े से 8. 2 किलो हेरोइन बरामद की है।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बचित्तर सिंह निवासी गाँव जठौल ज़िला अमृतसर और सनी निवासी गुरू की वडाली, छेहरटा के तौर पर हुई है। मुलजिम बचित्तर सिंह को साल 2021 से पी.एस. घरिंडा के कत्ल केस में भगौड़ा घोषित किया हुआ था।

पुलिस टीमों ने 8.2 किलो हेरोइन बरामद करने के इलावा मुलजिमों के पास से 95000 रुपए की ड्रग मनी, एक इलैक्ट्रानिक भार तोलने वाली मशीन और स्विफ़ट कार भी बरामद की है। इस सम्बन्धित थाना छेहरटा अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21- सी और 23/ 29 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 100 तारीख़ 27/ 06/ 2024 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफ़िया सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए थाना रणजीत ऐवन्यू की पुलिस टीमों ने रणजीत ऐवन्यू बाइपास पर नाकाबंदी करके अमनदीप सिंह निवासी गाँव राणियां, लोपोके, अमृतसर को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीमों ने उसकी वाक्सवैगन वैंटो कार को भी ज़ब्त कर लिया है, जिसमें वह जा रहा था।

इस सम्बन्धित थाना रणजीत ऐवन्यू अमृतसर में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत एफ.आई.आर नंबर 91 तारीख़ 26/ 06/ 2024 दर्ज है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते पुलिस कमिश्नर ( सी.पी.) अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच अनुसार दोषी पाकिस्तान अधारित तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से नशा मंगवा कर राज्य भर में स्पलाई कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ड्रग स्पलायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दोनों मामलों में अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। पुलिश कमिश्नर ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए दोषियों द्वारा अब तक ख़रीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के यत्न किए जा रहे है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!