Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट उप-चुनाव : अकाली दल द्वारा बसपा को समर्थन देने पर भड़के पूर्व विधायक वडाला और बीबी जगीर कौर, बोले-सुखबीर ने खत्म कर दी पार्टी…

जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में अकाली दल द्वारा बसपा को समर्थन देने पर पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और बीबी जगीर कौर भड़क गए हैं। वडाला ने कहा- आज हमारी पार्टी अपने ही सिद्धांतों पर खरी नहीं उतर पाई है। सुखबीर बादल के नेतृत्व में पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। ये कहना गलत नहीं होगा कि पार्टी खत्म हो गई है। ऐसे में पार्टी में बदलाव की काफी जरूरत है। वडाला ने कहा- पार्टी ने उम्मीदवार घोषित करने से दो दिन पहले चंडीगढ़ से पार्टी का लोगो मंगवाया था।

ऐसा नहीं है कि पार्टी को उम्मीदवार के बारे में पता नहीं था। वडाला ने कहा- हमारी बैठकें लगातार चल रही हैं और किसी सिख ने यह नहीं कहा है कि वह वोट नहीं देगा। वडाला ने अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर को वोट देने की अपील की है।

पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा- लोग अब पार्टी में बदलाव देखना चाहते हैं। सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक भाषण में कहा था कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। अगर पार्टी प्रमुख की यही राय है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि पार्टी इस समय बहुत बुरी हालत में है। वडाला ने कहा- पार्टी प्रमुख ने बीएसपी का समर्थन करके एक गरीब परिवार का मजाक उड़ाया है। वडाला ने कहा- अगर कोई अमीर उम्मीदवार होता तो कभी भी पर्चा वापस नहीं लिया जाता।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!