Monday , July 27 2026
Breaking News

IND vs SA Final : फाइनल पर भी बारिश का साया, अगर मैच हो गया रद्द तो जानें कौन बनेगा चैंपियन?

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस में स्थित केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका की यह खिताबी भिड़ंत 29 जून को होनी है, लेकिन अब तक वर्ल्ड कप के कई मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. अब खबर सामने आ रही है कि 29 जून के दिन बारबाडोस में भी बारिश की संभावनाएं हैं. हालांकि फाइनल मैच के लिए 30 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है, लेकिन यहां जानिए अगर 29 जून को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका, तो उस स्थिति में क्या किया जाएगा?

अगर भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में आई बारिश

बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच के दिन बारबाडोस में 75% बारिश का अनुमान है. अगर फाइनल मैच में बारिश या किसी अन्य कारण से देरी होती है तो उसी दिन मैच को पूरा करवाने के लिए 190 मिनट का अतिरिक्त समय अमल में लाया जाएगा. मैच का परिणाम तभी निकल सकता है जब दोनों टीम कम से कम 10-10 ओवर खेले लें. अगर कोई भी टीम 10-10 ओवर नहीं खेल पाती है तो मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा.
अगर रिजर्व डे के दिन भी हुई बारिश

ICC के नियम कहते हैं कि फाइनल मैच ना हो पाने या टाई की स्थिति में सुपर ओवर कराया जाता है. अगर रिजर्व डे पर भी कोई टीम विजेता नहीं बन पाती है और सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो फाइनल मैच का परिणाम, ‘ नो-रिजल्ट’ करार दे दिया जाएगा. सुपर ओवर ना होने की स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि टी20 विश्व कप के 17 साल के इतिहास में आज तक संयुक्त विजेता नहीं देखे गए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!