Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की रॉयल वेडिंग, जी-वैगन में आया एडवोकेट दूल्हा, देखें तस्वीरें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की आज शादी हो गई है। जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में उन्होंने वकील शाहबाज सिंह के साथ उन्होंने लावां (आनंद कारज) फेरे लिए। इस मौके पर दोनों ही परिवारों के मेंबर मौजूद रहे। लावां फेरे के लिए एडवोकेट जी-वैगन में आए।

अब नव दंपती मैरिज पैलेस गए हैं। जहां पर रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इसमें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े कई नामी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शाम पांच बजे डोली रवाना होगी।

अनमोल गगन मान का परिवार मूल रूप से जिला मानसा की रहने वाला हैं। हालांकि उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई है। इसके बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गई। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी ऐल्बम में काम किया। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीतीं।

राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद खरड़ आए थे। साथ ही उन्होंने उनके लिए वोट मांगे थे।

ससुराल वाले भी राजनीति में

अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में हुई है, उनका भी अपने एरिया में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं।

उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!