Wednesday , July 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : किसानों ने फ्री किया लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, बोले-जब तक रेट कम नहीं करते तब तक यहां पक्का धरना, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। लुधियाना-जालंधर के बीच फिल्लौर में बने लाडोवाल टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर दिया है। किसानों ने कर्मचारियों को हटाकर टोल बूथ खाली करा दिए। इसके बाद उन्होंने खाली पड़ी लेन में दरी बिछाकर धरना लगा दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक टोल के रेट कम नहीं किए जाते, वह अनिश्चितकाल के लिए टोल को फ्री रखेंगे। इस दौरान गाड़ियां बिना टैक्स दिए टोल से गुजर रही हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन का कहना है कि साल में तीसरी बार इस टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। पंजाब का यह सबसे महंगा टोल है। उन्होंने कहा कि अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपए है जबकि उसका टैक्स 400 रुपए से अधिक है। यह किसी भी सूरत में जायज नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!