Thursday , August 20 2026
Breaking News

खडूर साहिब से सांसद बने ”वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक राष्ट्रपति से मिले, ये मांग रखी

चंडीगढ़, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद ”वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थक शनिवार को राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल फतेह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अमृतपाल को जेल से रिहाई देने की मांग की, ताकि वह बतौर सांसद के रूप में शपथ ले सकें और संसदीय प्रक्रिया में शामिल हो सकें। इस पर राष्ट्रपति ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्यायपूवर्क उचित कदम उठाया जाएगा।

राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने इस संदर्भ में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा है। शिरोमणि अकाली दल फतेह के अध्यक्ष जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने कहा कि अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस चल रहा है। यह केस पहले राज्य सरकार चलाती है, उसके बाद केंद्र सरकार इसे आगे बढ़ाती है। दोनों सरकारों की मिलीभगत से अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जसकरण सिंह ने कहा कि अगर सरकार उन्हें शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं देती है, तो हम संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

बता दें अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के साथ लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वह डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद है। बीते दिनों अमृतपाल की मां और पत्नी ने असम की जेल में उससे मुलाकात की थी। अमृतपाल के वकील ने जेल प्रबंधन और पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर रिहाई के लिए पत्र लिखा था, ताकि अमृतपाल बतौर सांसद रूप में शपथ ले सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!