Saturday , August 1 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह लड़ेगा लोकसभा चुनाव, परिवार ने आधिकारिक तौर पर किया ऐलान, पंजाब की इस सीट से खड़ा होगा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेगा. खडूर साहिब से उसकी उम्मीदवार का ऐलान हुआ है. इन दिनों वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. उस पर एनएसए लगाया गया है. अमृतपाल की उम्मीदवारी के ऐलान को लेकर उसके परिवार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल अमृतपाल सिंह को समर्थन देता है या अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगा.

बीते साल अमृतपाल देश में सुर्खियां बना था. अजनाला थाने पर हुए हमले के बाद पंजाब ही नहीं पूरे देश ने अमृतपाल की करतूतें और साजिशें देखी थीं. अपने साथी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रिहा करने के लिए अमृतपाल और उसके समर्थकों ने पुलिस के साथ हिंसक झड़प की थी. सैकड़ों लोगों ने थाने पर धावा बोल दिया था.

लवप्रीत के पकड़े जाने पर अमृतपाल ने कही थी ये बात

जब पुलिस ने लवप्रीत को पकड़ा तब अमृतपाल कह रहा था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया. उसने लवप्रीत को रिहा करने और उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की धमकी दी थी. हालांकि, बाद में पुलिस ने लवप्रीत को रिहा किया था. इसके बाद पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!