Monday , August 17 2026
Breaking News

बठिंडा के मैदान में ससुर और पिता के नाम का ‘सहारा’, इमोशनल कार्ड खेलने में जुटे प्रत्याशी

न्यूज डेस्क, (PNL) : लोकसभा चुनाव में शिअद प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। हरसिमरत प्रचार में अपने ससुर प्रकाश सिंह बादल के नाम का सहारा ले रही हैं तो खुड्डियां अपने पिता जगदेव सिंह खुड्डियां की दरवेश सियासतदान की छवि का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। बठिंडा की सौ फीट रोड पर मंगलवार को हरसिमरत ने अपने संबोधन में कहा, नेताओं की बड़े बादल साहब जैसी सोच होनी चाहिए। उन्होंने हमेशा श्री गुरु ग्रंथ का आसरा लेकर सभी धर्मों का सत्कार किया और सद्भावना पैदा की। एक आजकल के नेता हैं जो धर्मों के नाम पर देश को बांटने पर तुले हुए हैं।

वहीं, 15 अप्रैल को बठिंडा के महेश्वरी चौक में कहा था कि बड़े बादल साहब द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सब कुछ आपके सामने है। 15-20 वर्ष पूर्व बठिंडा क्या हुआ करता था और अब बठिंडा क्या बन चुका है।

पिता जी का पंजाब दरवेश सियासतदान के नाम से पुकाराता

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 9 अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के वकीलों को वार रूम में संबोधन करते हुए कहा था कि उनके पिता जगदेव सिंह खुड्डियां को आप सब जानते ही हैं। पूरा पंजाब उनको दरवेश सियासतदान के नाम से पुकारता था। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं उस परिवार से हूं। उनके नक्शे कदमों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं।

नेताओं को लोग गालियां निकालते हैं, लेकिन जत्थेदार खुड्डियां को लोग दरवेश कहा करते थे। यही उनकी असल कमाई थी। खुड्डियां ने 22 अप्रैल को सरदूलगढ़ के नछत्तर सिंह रतन के रत्तन इंट्रप्राइजेज पर अपने संबोधन में कहा कि मुझे गर्व है मैं जत्थेदार जगदेव सिंह खुड्डियां का बेटा हूं। मेरी कोशिश है कि मैं भी उनके दिखाए मार्ग पर चल सकूं। बता दें कि जगदेव सिंह खुड्डियां 1989 में फरीदकोट से सांसद रहे हैं। तब वह शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी में थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!