Monday , July 20 2026
Breaking News

कैप्टन नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी में शामिल होंगी परनीत कौर, अमरिंदर ने पीएम मोदी को सौंपा रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बार लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। कैप्टन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, कैप्टन ने अपनी पत्नी परनीत कौर को भाजपा से पटियाला सीट से उतारने को लेकर पीएम मोदी के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। परनीत कौर अभी कांग्रेस में हैं। संभावना जताई जा रही है कि वे अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अकाली और भाजपा के गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गठबंधन के हक में अपना विचार स्पष्ट किया है। कैप्टन ने एक बयान में कहा कि पंजाब में भाजपा और अकाली गठबंधन पर उनकी बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई है। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी गठबंधन के हक में नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के सामने यह चुनौती पेश आ रही है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गठबंधन के हक में नहीं हैं।

गठबंधन के विपरीत पक्ष में नेताओं का कहना है कि अकाली दल से गठबंधन का भाजपा को हर बार नुकसान होता है। पार्टी अपने विचारों के साथ लोगों को जोड़ने में असमर्थ रहती है। इन नेताओं का मानना है कि भाजपा को अगर पंजाब में अपनी जमीन तैयार करनी है तो अकाली से अलग होकर लोगों को अपनी नीतियों और विचार के साथ जोड़ना होगा।

बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर संकेत दिए थे। गृहमंत्री ने एक निजी कार्यक्रम में कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई अगर बात करेगा तो भाजपा उस पर विचार करेगी। वहीं, कैप्टन ने पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर जोर दिया है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के कई ऐसे जिले हैं, जहां शहरी इलाके में भाजपा का अच्छा वोट बैंक हैं। वहीं, पंजाब के पुराने राजनीतिक दल होने के कारण अकाली दल की गांवों में अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा चुनाव में मिल सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!