Thursday , August 20 2026
Breaking News

अनुपमा सीरियल के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : मशहूर टीवी एक्‍टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि बीती रात कार्डियक अरेस्‍ट आने के कारण उनकी मौत हो गई है. ऋतुराज कई वेबसीरीज, फिल्‍मों और टीवी सीरियल्‍स में काम कर चुके हैं. आखिरी बार उन्‍हें नंबर वन टीआरपी वाले सीरियल अनुपमा में देखा गया था. बता दें कि ऋतुराज पैनक्रियाज की समस्‍या से जूझ रहे थे और अस्‍पताल में भर्ती थे. ऋतुराज के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त एक्टर अमित बहल ने कन्फर्म की है.

ऋतुराज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम थे. वो ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में नजर आ चुके हैं. आखिरी बार उन्‍हें अनुपमा में देखा गया था. इस सीरियल में वो रेस्‍त्रां के मालिक यशपाल का किरदार निभा रहे थे. ऋतुराज की मौत की खबर सुनने के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं. बताया जा रहा है कि पैनक्रियाज के ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. घर लौटने के बाद उन्‍हें देर रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्‍ट की समस्‍या हुई और उनकी मौत हो गई.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!