पंजाब में बाप ने ही गोली मारकर किया बेटे का कत्ल, 10 दिसंबर को युवक ने जाना था कनाडा, जानें वजह
Punjab News Live -PNL
December 2, 2023
ताजा खबर, पंजाब, मुक्तसर, लुधियाना, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर श्री मुक्तसर साहिब से आ रही है। हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। थाना लंबी की पुलिस ने लड़के की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दें कि आरोपी ने अपने इकलौते बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी थी। करीब 22 साल का युवक, जिसका इलाज चल रहा था। आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लड़के के पिता और चाचा को शक था कि लड़का उनका बच्चा नहीं है, जिसके लिए उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।