Saturday , October 10 2026
Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा के दौरान की गई टिप्पणी पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी भड़क गए हैं।उनका कहना है कि शास्त्री ने हमारी कौम के बारे में कहा था कि इनकी लड़कियां भैया को सैंया बना लेती हैं। जब बात बिगड़ी तो बोलने लगे कि हमने धर्म परिवर्तन पर बोला था। अब अपने घर जाकर हमें गीदड़ भभकियों दे रहे हो।शाही इमाम का यह बयान तब आया है, जब कुछ दिन पहले बागेश्वरधाम में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि इमाम हमसे माफी मंगवाने की बात करते हैं, जबकि माफी तो उन्हें खुद हमसे मांगनी चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि वेरी वेरी थैंक्यू बाबा बागेश्वर। कोई बाबा तो हुआ, जिसने सत्य कहा।बता दें कि यह विवाद लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिवसीय कथा के दौरान की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। उस समय शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी।

ताजा बयान में क्या बोले इमाम, पढ़िए…

  • शास्त्री ने हमारी बहनों की तौहीन करने की कोशिश की: शुक्रवार को नमाज के बाद जारी बयान में शाही इमाम ने कहा- एक सप्ताह पहले हमारे गैरमुस्लिम भाइयों ने एक प्रोग्राम किया। उसमें एक जनाब शास्त्री जी आए। उन पर मैंने बयान इसलिए दिया था, क्योंकि उन्होंने हमारी बहनों की तौहीन करने की कोशिश की थी। गैरतमंद कौमें जिंदा होती है। शास्त्री झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने धर्मांतरण की बात की। उन्होंने धर्मांतरण की बात नहीं, बल्कि हमारी बहनों के बारे में इतनी नापाक बात कही कि ये अपने भैया को सैंया बना लेती हैं।

  • हम गैर की बेटी की इज्जत करते हैं: इमाम बोले- शास्त्री अब अपनी जगह से बदल रहे हैं। हम गैरतमंद कौम हैं। अपनी बेटी की तरह गैर की बेटी की इज्जत करते हैं। मुसलमानों के बादशाह और बड़े-बड़े सरदारों ने हमेशा उन लोगों को पहले पकड़ा है, जो किसी बेटी की तरफ गलत नजर रखते थे।

  • हम खानदानी लोग, हमारे लफ्ज चेक कर लीजिए: शाही इमाम बोले- शास्त्री इतने बड़े आदमी होकर झूठ बोल रहे हैं। रिकार्डिंग तक मौजूद है। दुनिया की सबसे बड़ी कौम की बेटियों के बारे में शास्त्री जी ने गलत कहा है। इसलिए, हमने सवाल उठाया है। हम खानदानी लोग हैं। हमारे लफ्ज उस समय भी चेक कर लीजिएगा। उस समय भी हमने कहा था कि आप अपने लफ्ज वापस ले लीजिए।

  • यहां कुछ नहीं बोले, वहां से गीदड़ भभकियां दे रहे: इमाम बोले- हमने लफ्जे-ए-माफी उस समय नहीं कहा था, क्योंकि किसी की बेइज्जती करना हमारा मकसद नहीं होता। प्रशासन ने भी अच्छा काम किया। हमें इतलाह की कि शास्त्री अपना स्पष्टीकरण शाम तक दे देंगे। उस समय शास्त्री जी ने शाम तक स्पष्टीकरण में कहा था कि यदि आपको कुछ गलत लगा हो तो मैं उस अल्फाज को, ऐसे नहीं था वैसा नहीं था, मुसलमान भी हमारे भाई हैं। अब जब शास्त्री यहां से चले गए तो अपने घर पहुंच कर गीदड़ भभकियां दे रहे हैं। मानते तो तब जब यहां रहकर कहते। अब वह कह रहे हैं कि मैं आ जाऊंगा।

  • शास्त्री को पंजाब का इतिहास बता दूंगा: शाही इमाम ने कहा- स्वागत है उनका। जब आना चाहे आ जाएं। शास्त्री तो 2026 तक बिजी हैं। मेरी अपॉइंटमेंट 2027 तक बुक है, मैं उन्हें कैंसिल कर दूंगा। वह आएं। मैं उन्हें पंजाब का इतिहास बताना चाहूंगा। शास्त्री भूल गए है कि श्री दरबार साहिब का नींव पत्थर साईं मीयां मीर जी ने रखा है। शास्त्री जी भूल गए कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में बाबा फरीद जी के कलाम को भी सुशोभित किया गया है। इसलिए शास्त्री जी का स्वागत है।

  • जितने तुम लोग जमा करते हो, इतने तो हमारी मीटिंग में आते हैं: उन्होंने कहा- हम दुनिया के सबसे बड़े मजहब की नुमाइंदगी कर रहे हैं। जब तेज रफ्तार गाड़ी चलती है तो चारों तरफ जानवर चिल्लाते हैं, तो ड्राइवर कभी गाड़ी नहीं रोकता। जितने लोग तुम धरने के लिए इकट्‌ठे करते हो, इतने लोग तो जामा मस्जिद की एक मीटिंग में आते हैं। यहां पैर रखने की जगह बाकी नहीं रहती।

  • हम किसी की बुराई नहीं करते: इमाम बोले- आपने बहनों पर तंज किया था। लोगों के सामने झूठ मत बोलो। उस मजहब की बहनों पर तंज कसा है, जिनके किसी मुल्क में यदि कोई पंगा पड़ जाए तो तुम्हारे घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है। पेट्रोल के भाव बढ़ जाते हैं। आपने हमारी बहनों पर उंगली उठाई। हमने यदि एतराज किया तो आप हमें ही समझाना चाहते हैं कि हम कुछ ऐसा वैसा कहें। हम किसी मजहब की बुराई नहीं करते। मजहबवालों का हम सम्मान करते हैं। सभी इबादतगाहों का सम्मान हम करते हैं।

  • आयोजकों ने फसाद करवाने के लिए जोर लगाया: उन्होंने कहा- आयोजकों से भी कहना चाहूंगा कि आपने भी नाकाम कोशिश की है, लुधियाना में फसाद करवाने की। ईसाई भाइयों के खिलाफ बोले, मुस्लिम भाइयों के खिलाफ बोले। आपने जोर पूरा लगाया कि शायद सियासत में जीत जाएंगे। पंजाब के लोगों के खून में नफरत नहीं है। हमें गर्व है पंजाब के हिंदुओं पर, सिखों पर, दलितों पर ईसाइयों पर, जैनियों पर जिन्होंने कभी नफरत को हावी नहीं होने दिया। आयोजकों से कहना चाहूंगा कि जो पत्ता तुम खेल रहे हो नफरत का, वह कभी कामयाब नहीं होगा। पंजाबी पहले भी एक था, अब भी एक है और बाद में भी एक रहेगा।

पढ़िए, धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था

  • हमने पाखंड के खिलाफ आवाज उठाई: कथा के दौरान शास्त्री धीरेंद्र ने कहा कि जो लोग धर्म को धंदा बनाते हैं मैं उनके खिलाफ हूं। जो भोले-भाले हिंदुओं को अपनी बातों में फंसाकर उनका धर्मांतरण करवा रहे हैं, मैं उनके खिलाफ था, खिलाफ हूं और खिलाफ रहूंगा। हमने नशे के खिलाफ आवाज उठाई। हमने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई। हमने पाखंड करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। जो हली-उल्लाह करके हमारे हिंदुओं को झूठा चमत्कार दिखाते हैं, तुम्हें तो हमारा धन्यवाद करना चाहिए।

  • हम अपना काम करके ही रहेंगे: उन्होंने कहा- तुम मीटिंगें कर रहे हो। करते रहो। हम नहीं बदलने वाले। ये शरीर जब तक जिंदा रहेगा, तब तक सीधा और साफ बोलेगा। हम हिंदुओं को जगाने और हिंदुत्व को बचाने आए हैं। यह काम हम करके ही रहेंगे। चाहे पूरी दुनिया हमारे खिलाफ हो जाए। हमें फर्क नहीं पड़ता। परमात्मा हमारे पक्ष में है, हमें फर्क नहीं पड़ता।

  • धमकियां किसी और को देना: शास्त्री बोले- कुछ लोग कहते हैं कि हिंदुओं की रथयात्रा नहीं निकलने देंगे। अब हिंदुओं की रथयात्रा भारत में नहीं निकलेगी तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी? धमकियां किसी और को देना। हम जिंदा ही धमकियों से हैं। हम जो करने वाले हैं, हम करके रहेंगे। तुम ज्यादा टोकोगे तो हम ज्यादा करेंगे। हम आदमी टेड़े हैं। इस दुनिया में जिसने सच बोला, वह परेशान रहा। उस पर हमले हुए और उसके खिलाफ बातें भी हुईं, लेकिन जब इतिहास लिखा जाएगा तो लिखा जाएगा कि सौ झूठों के बीच में कोई तो था जो सच बोल कर मरा।

  • हम तुम्हारी बेटियों को बचाने आए: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम तुम्हारी बेटियों को बचाने आए हैं। तुम्हारी बेटियों को हम बुर्का में नहीं देखना चाहते। हम तुम्हारे बच्चों को हिंदुओं के बच्चों को मस्जिदों में जाते देखना नहीं चाहते। इसलिए, हम अपना काम कर रहे हैं। हम हिंदुओं को किसी बाबा या तांत्रिकों के पास जाते नहीं देखना चाहते। हम तुम्हें हनुमान जी से जोड़ना चाहते हैं। यदि यह गलत है तो हम गलत ही सही है। हिंदू राष्ट्र बनाना यदि गलत है तो यह गलत ही सही है। ज्यादा से ज्यादा फांसी तक ले जाओगे तो ले जाओ।

  • तुम हमसे माफी मांगो: उन्होंने कहा- लुधियाना के इमाम ने हमसे क्या बोला कि हम माफी मांगें? तुम हमसे माफी मांग लो। सुनो, लिखित में मांगना और ढंग से मांगना। हम माफी मांग लें, फिर लुधियाना आएंगे। तुम ज्यादा करोगे तो कोई कथा कैंसिल करके जल्दी आएंगे। वैसे तो 2026 पूरी फुल है। तुमने ज्यादा खुजली की तो फिर आएंगे। हम हर रुढ़िवादी परम्परा के खिलाफ हैं। हम जो अपने धर्म में भी जो गलत होता है, उसके खिलाफ भी खुलकर बोलते हैं। हमने तो अपने धर्म के गलत लोगों की भी दुकानें बंद करवा दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!