Sunday , October 11 2026
Breaking News

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में करवाए गए विशाल राज्य स्तरीय समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., मोहिंदर भगत, डा. गुरप्रीत कौर मान धर्मपत्नी श्री भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सर्वजन के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डा. गुरप्रीत कौर मान ने संबोधन करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो सत्य, नेकी, मानवता के साथ-साथ नैतिकता पर जोर देती है और आज के समय में भी सार्थक है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने पवित्र ‘रामायण’ की रचना करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल और खुशहाल बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमारे महान गुरुओं, संतों, महापुरुषों ने मानवता के भले का संदेश दिया है, जिस पर चलते हुए पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास और बेहतरी के लिए बिना किसी पक्षपात के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज जी के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए उनके प्रकट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समागम विभिन्न स्थानों पर करवाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर धर्म का बराबर सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत करके बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों के दर्शन करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री अमृतसर साहिब स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का करोड़ों रुपये से सुंदरीकरण करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और मोहिंदर भगत ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं समाज में बराबरी, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि महाराज जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए समाज की बेहतरी और मानवता की सेवा के लिए हमेशा यत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिए गए महान संदेश को अपने जीवन में अपनाकर आपसी साझ की डोर को और मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम हमें हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति से जुड़ने का मौका प्रदान करते है। खास कर युवा पीढ़ी को अपने महान इतिहास और धार्मिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

संत प्रगट नाथ जी ने संगत को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जो हमें मानवता का सम्मान करने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की भलाई का संदेश देती हैं।

इस अवसर पर विधायक इंदरजीत कौर मान, बलकार सिंह और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संबोधन करते हुए आदर्श समाज की रचना के लिए भगवान वाल्मीकि जी की सनातन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य संत महापुरुष, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के अलावा चेयरमैन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन मंगल सिंह बासी, चेयरमैन जिला परिषद दर्शन सिंह टाहली, वाइस चेयरमैन पवन हंस, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!