Saturday , October 10 2026
Breaking News

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट के उद्घाटन समारोह का आयोजन धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर नवनिर्मित गेट के उद्घाटन का हिस्सा बनते हुए गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सर्वजन की खुशहाली के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम में स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज (पठानकोट वाले) विशेष रूप से उपस्थित हुए और संगत को अपने आशीर्वचन प्रदान किए।

स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने मानवता को समानता, प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखना ही सच्ची भक्ति है। गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आज भी मानव समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा तथा समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों एवं ऐसे स्मृति द्वारों का निर्माण केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तक महान संतों की शिक्षाओं और विचारों को पहुंचाने का प्रयास भी होना चाहिए।

समारोह के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं जालंधर वेस्ट के विधायक श्री मोहिंदर भगत भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने गुरु रविदास महाराज जी के बताए समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान संगत में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने “सतगुरु रविदास महाराज जी की जय” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह समारोह राधा स्वामी सत्संग घर के निकट, मेन रोड बस्ती दानिशमंदा में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!