पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई
Punjab News Live -PNL
October 9, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य सचिव केएपी सिन्हा पेश हुए। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना मामले को रोस्टर बेंच को भेजा। हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस बीच सरकार के सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव का कोर्ट को गुमराह करने का कोई इरादा नहीं था और अगर कोर्ट चाहे तो वे बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हैं। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।