सीएम भगवंत मान ने 1 नवंबर को बुलाई खुली बहस, नेताओं के साथ-साथ लोगों को भी दिया न्योता, नाम रखा-‘मैं पंजाब बोल्दा हां’…
Punjab News Live -PNL
October 26, 2023
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना में एक नवंबर को पंजाब के राजनीतिक दलों के बीच खुली बहस होगी। सीएम भगवंत मान की ओर से आयोजित इस खुली बहस का नाम मैं पंजाब बोल्दा हां रखा गया है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि इस बहस में सभी पार्टियों को 30-30 मिनट बोलने का समय मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने आम लोगों को भी बहस में आने का आमंत्रण दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा एसवाईएल समेत पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर राज्य के प्रमुख विपक्षी नेताओं को खुली बहस में हिस्सा लेने की चुनौती दी गई थी। हालांकि इस चुनौती को सभी विपक्षी दलों ने विभिन्न शर्तें लगाते हुए स्वीकार कर लिया था, लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को कठघरे में खड़ा करने की कोशिशों को देखते हुए, सबसे पहले सुनील जाखड़ ने खुली बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब जाखड़ ने एलान किया है कि वह 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आयोजित की जा रही खुली बहस में हिस्सा लेंगे।