अमृतसर में नितिन गडकरी ने फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, इतने फुट है ऊंचाई, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 19, 2023
अमृतसर, ताजा खबर, पंजाब, होम
अमृतसर, (PNL) : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। गडकरी ने आईसीपी अटारी पर देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस तिरंगे की ऊंचाई 418 फुट है। यह तिरंगा पाकिस्तान तक साफ दिखाई देगा। गडकरी सबसे पहले श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने उनका स्वागत किया। सांसद गुरजीत औजला भी मौके पर मौजूद हैं।