Sunday , October 11 2026
Breaking News

इस स्कीम के तहत आवेदन मंजूर करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब ने किसानों के कल्याण के लिए स्थापित किए गए कृषि बुनियादी ढांचा फंड (एआईएफ) के अंतर्गत सफलता हासिल करते हुए सबसे अधिक आवेदन मंज़ूर करने के लिए पूरे देश में से पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विभाग की टीम को बधाई देते हुए बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने दफ़्तर में पूरी विभागीय टीम सहित कृषि क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों का सम्मान किया।

स्कीम सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स. जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब में कृषि बुनियादी ढांचा फंड स्कीम में 6040 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों के लिए 11,831 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी कर्ज़ राशि 3430 करोड़ रुपए बनती है। उन्होंने बताया कि 6854 प्रोजेक्टों के लिए 2006 करोड़ रुपए मंज़ूर किए जा चुके हैं जबकि 463 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट वैरीफ़िकेशन प्रक्रिया अधीन हैं।

बाग़बानी मंत्री ने बताया कि मंज़ूर किए गए 6854 प्रोजेक्टों के साथ पंजाब भारत में पहले नंबर पर है जबकि मध्य प्रदेश ने 6751 आवेदन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश क्रमवार 4629 आवेदनों, 4569 आवेदनों और 2777 आवेदनों के साथ तीसरे, चौथे और पाँचवे स्थान पर हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अलॉट किए फंडों के प्रयोग में पंजाब 42.56 प्रतिशत फंडों का प्रयोग करके देश में तीसरे नंबर पर रहा। उन्होंने बताया कि पंजाब से इस स्कीम का लाभ लेने वाले अग्रणी ज़िलों में पटियाला, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। तीनों ज़िलों में पूरे राज्य से मंज़ूर कर्ज़े की रकम का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। मंत्री ने बताया कि 30 सितम्बर को समाप्त हुई दूसरी वित्तीय तिमाही तक कुल 1571 करोड़ रुपए बाँटे गए, जो 30 जून, 2023 को ख़त्म हुई पहली तिमाही के मुकाबले 96.67 प्रतिशत अधिक है।

कैबिनेट मंत्री द्वारा इस स्कीम के क्रियान्वयन के लिए विभाग की टीम जिसमें नोडल अफ़सर सहायक डायरैक्टर डा. हरप्रीत सिंह, के.पी.एम.जी. (पी.एम.यू.) की टीम की तरफ से श्रीमती रवदीप कौर (टीम लीडर), युवराज सिंह औलख, मनी मित्तल और नित्या तिवारी (टीम मैंबर) को बढ़िया कारगुज़ारी के लिए सम्मानित किया गया।

बता दें कि कृषि बुनियादी ढांचा विकास फंड स्कीम के अंतर्गत कृषि और बाग़बानी फसलों की कटाई के बाद प्रबंधन और प्राइमरी प्रोसेसिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए लाभार्थियों को 2 करोड़ रुपए तक के कर्ज़ों पर 3 प्रतिशत ब्याज सहायता दी जाती है। इसके इलावा कर्ज़ों की क्रेडिट गारंटी फीस का भुगतान भी सरकार द्वारा किया जाता है। ए.आई.एफ स्कीम को अन्य सभी केंद्रीय और राज्य योजनाओं के साथ जोड़ा जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किये वैज्ञानिक

इस दौरान कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कृषि क्षेत्र में अहम अनुसंधान करने और किसानों के लिए लाभदायक स्कीमें बनाने वाले वैज्ञानिक डा. राकेश शारदा और डा. बी.वी.सी. महाजन को भी सम्मानित किया।

साइल एंड वाटर इंजीनियरिंग विभाग पी.ए.यू. लुधियाना के प्रमुख डा. राकेश शारदा ने पी.पी.पी. मोड के अधीन किसानों के लिए एक कनाल के पौली हाऊस की स्कीम तैयार की है और स्कीम के विभागीय नोडल अफ़सर सहायक डायरैक्टर डा. दलजीत सिंह गिल के साथ मिलकर साल 2022- 23 और 2023- 24 के दौरान पी.पी.पी. मोड के अधीन किसानों के लिए 49 पौली हाऊस लगवाए। फ़सल विभिन्नता को आगे लेकर जाने के लिए इस स्कीम के साथ धान की फ़सल लाने वाले किसान सिर्फ़ एक कनाल ज़मीन से एक एकड़ के करीब की आमदन ले रहे हैं। बाग़बानी विभाग ने किसानों के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार कर दिखाया है जिससे किसान फ़सल विभिन्नता की ओर उत्साहित हुए हैं।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री ने राज्य में सीधे मंडीकरण को उत्साहित करने के लिए किसानों के लिए आन-फार्म कोल्ड रूम स्कीम तैयार करने वाले डा. बी.वी.सी. महाजन, डायरैक्टर पी.एच.पी.टी.सी को भी सम्मानित किया।

विभाग द्वारा डा. महाजन की तकनीकी सलाह के साथ सैंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वैजीटेबलज़, करतारपुर में एक प्रदर्शनी ऑन-फार्म कोल्ड रूम लगाया गया। दो-तीन साल टेस्टिंग के बाद इसकी सिफारिश पंजाब के किसानों के लिए की गई। बहुत कम बिजली खर्चे वाले कुल 91 कोल्ड रूम राज्य में लगाए गए हैं। किसानों द्वारा इस स्कीम को भरपूर समर्थन दिया गया है। यह कोल्ड स्टोर किसानों के खेतों/फार्म हाऊस पर बनाऐ गए जिससे किसान सीधे मंडीकरण की तरफ़ आ सकें। जो किसान सीधा मंडीकरण करते थे, उनकी रोज़मर्रा की बिक्री से अतिरिक्त सब्जियाँ वह इसमें स्टोर करके अगले दिन बेच सकते हैं। इस तरह यह स्टोर एक ट्रांज़िट स्टोर की तरह बहुत कामयाब रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!