महंगी हो जाएंगी डीजल कारें, मोदी सरकार इस टैक्स पर करने जा रही है बढ़ोतरी, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
September 12, 2023
ताजा खबर, देश विदेश, पंजाब, होम
नई दिल्ली, (PNL) : भारत में डीजल इंजन वाली कारें और कमर्शियल व्हिकल महंगे होने जा रही हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है। नितिन गडकरी की ओर से बताया गया है कि देश में डीजल इंजन वाले वाहनों पर लगने वाली जीएसटी टैक्स में 10 फीसदी की बढ़ोतरी जा रही है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र तैयार किया है। जिसे वह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन को देने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो कीमत बढ़ना तय है।