Wednesday , September 9 2026
Breaking News

G-20 सम‍िट समाप्‍त‍ि के बाद से भारत में फंसे हैं कनाडाई पीएम जस्‍ट‍िन ट्रूडो, कनाडा में हो रहा विरोध, मोदी के डिनर में भी नही गए

नई दिल्ली, (PNL) : जी20 श‍िखर सम्‍मेलन समाप्‍त होने के बाद भी कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian Prime Minister Justin Trudeau) अभी भी भारत में ही हैं. दरअसल, रव‍िवार को उनकी वापसी से पहले ही उनके एयरबस व‍िमान (Airbus plane) में खराबी आ गई थी. ज‍िसके बाद से वो राजधानी स्‍थित लल‍ित होटल में अपने कमरे में ही ठहरे हुए हैं. होटल में रहने का फैसला उन्‍होंने स्‍वयं ही क‍िया था.

वही ट्रूडो को कनाडा में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. कनाडा की मीडिया और विपक्षी नेताओं का कहना है कि जी-20 समिट में भारत और अन्य देशों द्वारा जस्टिन ट्रूडो को उपेक्षित किया गया. वहीं, कनाडा के समाचार पत्र टोरंटो सन ने पीएम मोदी के साथ ट्रूडो की तस्वीर छापी. इसका टाइटल दिया गया…’दिस वे आउट’.

अखबार ने जो तस्वार छापी, उसमें पीएम मोदी ट्रूडो से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही ट्रूडो को आगे बढ़ने के लिए इशारा कर रहे हैं. अखबार ने आगे लिखा, ट्रूडो को लगता है कि भारत में जी-20 में उनके कुछ दोस्त हैं.

इतना ही नहीं टोरंटो सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के प्रेस फोटोग्राफर सीन किलपैट्रिक की खींची एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ट्रूडो के चेहरे पर उंगली दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कोई भी खुश नहीं दिख रहा, दोनों के चेहरे पर तनाव नजर आ रहा है और बाइडेन कुछ बोलते दिख रहे हैं.

कनाडा के मुख्य विपक्षी नेता ने भी घेरा

कनाडा के मुख्य विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने ट्विटर पर टोरंटो सन के फ्रंट पेज को शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”पक्षपात को एक तरफ रखते हुए, किसी को भी कनाडाई प्रधानमंत्री को बाकी दुनिया द्वारा बार-बार अपमानित और कुचला हुआ देखना पसंद नहीं है.” पियरे पोइलिवरे विपक्ष के पीएम उम्मीदवार भी हैं.

टोरंटो सन की एक अन्य खबर में दावा किया गया है कि ट्रूडो जी-20 नेताओं के लिए रखे गए डिनर में भी शामिल नहीं हुए थे. हालांकि, कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसके पीछे की वजह नहीं बताई गई है. उधर, भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रूडो से कनाडा में बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कहा. इसके बावजूद 10 सितंबर को कनाडा के सरे में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत विरोधी नारे लगाए.

खराब विमान के चलते भारत में रुकना पड़ा

ट्रूडो को सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होना था. लेकिन उनका विमान खराब हो गया. इसके बाद उन्हें भारत रुकना पड़ा. बताया जा रहा है कि कनाडा से बैकअप प्लेन आ रहा है. इसके बाद वे आज कनाडा के लिए रवाना होंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!