Tuesday , April 21 2026
Breaking News

जालंधर के आबादपुरा में महिला की मौत, बेटों पर हत्या का आरोप, पुलिस पहुंची

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। आबादपुरा की गली नंबर चार में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने महिला के ही दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रमेश रानी के रूप में हुई है। मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला के बेटे अभी अविवाहित थे। वह नशे के आदी हैं और अकसर मां के साथ झगड़ा करते रहते थे। आज सुबह महिला का बेटों के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने अपनी मां को काफी पीटा, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। हालांकि बेटों का कहना था कि सीढ़ियों से गिरकर मां की मौत हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!