Sunday , September 20 2026
Breaking News

9 साल से नहीं बनी थी जालंधर, कपूरथला को जोड़ने वाली ये सड़क, मान सरकार ने 8 करोड़ रुपए की लागत से शुरू करवाया काम

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क नैटवर्क को मज़बूत करने के लिए विशेष पहुँच अपनाई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ( पी. डब्ल्यू. डी) नयी सड़कें बनाने के साथ-साथ अन्य सड़कों की मुरम्मत को यकीनी बनाने के विभिन्न प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है।

लोक निर्माण मंत्री करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बेगोवाल-मियानी सड़क की विशेष मुरम्मत का उद्घाटन करने के उपरांत होशियारपुर जिले के उड़मुड़ में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उड़मुड़ से विधायक स. जसवीर सिंह राजा गिल और होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर श्री कोमल मित्तल भी मौजूद थे।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि 7.45 किलोमीटर लम्बी और 7 मीटर चौड़ी बोगोवाल-मियानी सड़क मुकेरियां, दसूहा और टांडा हलकों को कपूरथला और जालंधर जिलों के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की पिछली मुरम्मत जून 2014 के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि इस अहम सड़क की मुरम्मत को 9 सालों से अनदेखा किया गया था परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विधायक स. जसवीर सिंह राजा गिल द्वारा इस सड़क का निर्माण का मामला उनके ध्यान में लाया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सड़क की विशेष मुरम्मत का काम समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही और समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!