Tuesday , October 20 2026
Breaking News

मैरीटोरियस स्कूलों के 15 विद्यार्थियों का एमएनसी में चयन, अमन अरोड़ा ने विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर किया सम्मान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मल्टी-नेशनल कंपनी (एम.एन.सी.) के लिए चुने जाने पर राज्य के मैरीटोरियस स्कूल के विद्यार्थियों की हौसला-अफ़ज़ायी करते हुये पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज यहाँ पंजाब कौशल विकास मिशन के दफ़्तर में 15 उम्मीदवारों को ऑफर लेटर और लैपटॉप सौंपे। एच. सी. एल. के टेक बी प्रोग्राम के लिए चुने गए इन 15 विद्यार्थियों का चयन मोहाली, बठिंडा, पटियाला, संगरूर, फ़िरोज़पुर और लुधियाना स्थित छह मैरीटोरियस स्कूलों में से की गई है।

यह पहलकदमी एच. सी. एल. के टेक बी प्रोग्राम का हिस्सा है, जो 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों के लिए तैयार की गयी है, जो गणित/ बिज़नस मैथेमैटिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद सूचना प्रौद्यौगिकी ( आई. टी.) के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।

इस प्रोग्राम के लिए चुने जाने पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुये श्री अमन अरोड़ा ने उनको ज़िंदगी में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकाग्रचित्त होकर और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब आपकी बारी है कि आप अपनी योग्यता को साबित करते हुये जीवन में वित्तीय तौर पर समर्थ और सफल होकर अपने अभिभावकों को गौरवान्वित करें।

कैबिनेट मंत्री ने एच. सी. एल टीम को इस रोज़गार गारंटी प्रोग्राम का दायरा अन्य सरकारी स्कूलों तक बढ़ाने के लिए भी कहा क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के नौजवानों को कुशल बनाने के लिए पूरी तरह यत्नशील है जिससे उनको नौकरियाँ लेने में किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के डायरैक्टर-कम-मिशन डायरैक्टर पी. एस. डी. एम. श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि इस प्रोग्राम को दो पड़ावों में बांटा गया है। पहले पड़ाव में छह-महीनों की क्लासरूम ट्रेनिंग (सी. आर. टी.) दी जाती है, जिसके उपरांत 6 महीनों की इंटरनशिप होती है। प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को एच. सी. एल की तरफ से भर्ती किया जायेगा और उनको एच. सी. एल. से वित्तीय सहयोग के साथ बी. आई. टी. एस. पिलानी, एमिटी यूनिवर्सिटी, आई. आई. एम. नागपुर और सासतरा ( एस. ए. एस. टी. आर. ए.) यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में उच्च शिक्षा हासिल करने का भी मौका मिलेगा।

ज़िक्रयोग्य है कि इस रोज़गार गारंटी प्रोग्राम के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन ( पी. एस. डी. एम.) की तरफ से 2 मार्च, 2023 को एच. सी. एल. ट्रेनिंग स्टाफिंग सर्विसिज लिमटिड के साथ समझौता किया गया था। इस प्रोग्राम के अधीन चुने जाते पंजाब के मैरीटोरियस स्कूलों के 200 उम्मीदवारों की फ़ीसों की फंडिंग (पहले 100 उम्मीदवारों की पूरी फीस और अगले 100 उम्मीदवारों की 50 प्रतिशत फीस) पी. एस. डी. एम. द्वारा दी जाती है।

एच. सी. एल. ट्रेनिंग स्टाफ़िंग सर्विसिज लिमटिड के प्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह प्रोग्राम पंजाब के नौजवानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में नये मौके खोलेगा। चुने गए विद्यार्थियों को अपनी इंटरनशिप के दौरान एच. सी. एल. में लाइव प्रोजेक्टों पर काम करने, तकनीकी माहिरों से शिक्षा और सीध लेकर अपने कॅरियर को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर उपस्थित मैरीटोरियस स्कूलों के प्रिंसिपल और चुने गए विद्यार्थियों के अभिभावकों ने यह मौका प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!