Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बाढ़ के मद्देनज़र राज्य में हालात नियंत्रण अधीन, पौंग डैम और रणजीत सागर डैम से राज्य में कोई खतरा नहीं : सीएम मान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में बाढ़ के मद्देनज़र हालात काबू में हैं और राज्य सरकार समूची स्थिति पर पैनी नज़र रख रही है। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण राज्य सरकार लगातार हिमाचल सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड ( बी. बी. एम. बी.) के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पौंग डैम और रणजीत सागर डैम में स्थिति पूरी तरह काबू में है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के जान- माल की रक्षा करना राज्य सरकार का नैतिक फ़र्ज़ बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार लोगों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है और इस काम में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के दूर-दूराज के इलाकों में बैठे हरेक व्यक्ति तक राहत पहुंचायी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत यकीनी बनाई जा रही है जिससे लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हालात काबू में हैं परन्तु राज्य के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कामों को अभी भी प्राथमिकता दी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि वह हालात पर निजी तौर पर नज़र रख रहे हैं और लोगों की तकलीफ़ों को घटाने के लिए हर कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को मुश्किल हालात में से दृढ़ता से निकलने के लिए जाना जाता है और कुदरत की इस आपदा के कारण बनी चुनौती पर भी हम जीत हासिल करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!