Tuesday , May 7 2024
Breaking News

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले-नफरत का बाजार हुआ बंद, डीके शिव कुमार हुए भावुक, भाजपा को लगा बड़ा झटका, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : कर्नाटक में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में कांग्रेस 137 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 62 सीटों पर आगे चल रही है। कुल मिलाकर कांग्रेस वहां सरकार बनाने जा रही है। जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। उन्होने जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार कांग्रेस की जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं कि जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मशहूर ब्यूटी क्वीन की रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर डाली लोकेशन से कातिलों ने ढूंढ कर मारा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

error: Content is protected !!