Friday , May 3 2024
Breaking News

जालंधर में होली वाले दिन कत्ल, पेट में चाकू मार-मारकर युवक को मार डाला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। ट्रांसपोर्ट में होली वाले दिन एक युवक का पेट में चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान लद्देवाली के रहने वाले मनोज यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मनोज के चाचा का ट्रांसपोर्ट नगर में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। चाचा ने फोन करके मनोज को बुला लिया। जब मनोज मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग उसके चाचा को पीट रहे थे। मनोज बचाव करने पहुंचा तो उन्होंने उसके पेट में चार बार चाकू मारकर उसे मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिकी पुलिस का दावा-जिंदा है गोल्डी बराड़, कहा-कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सतिवंदर सिंह …

error: Content is protected !!