डीआईजी बनकर फिर जालंधर लौटे IPS अधिकारी स्वपन शर्मा, गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती को लेकर रहते हैं चर्चा में, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 28, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : गैंगस्टरों के अंदर दहशत पैदा करने वाले आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा फिर से जालंधर लौट आए हैं। पंजाब सरकार ने हाल ही में उन्हें डीआईजी परमोट किया था, जिसके बाद आज उन्हें पहली पोस्टिंग डीआईजी जालंधर रेंज सौंपी गई है। इससे पहले स्वपन शर्मा एसएसपी जालंधर देहात रह चुके हैं।
स्वपन शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर, 1980 को हिमाचल के कांगड़ा जिले के ढोग गांव में हुआ। उनके पिता महेश चंद्र शर्मा सेना में कर्नल थे। मां वीना शर्मा गृहणी है। बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद स्वपन शर्मा ने 2008 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लियर किया।
उनकी पहली नियुक्ति शिमला के चौपाल में ब्लॉक डवलपमेंट अफसर के रूप में हुई। 9 माह हिमाचल में सरकारी नौकरी करने के बाद स्वपन शर्मा ने 2009 में UPSC परीक्षा पास की। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्वपन शर्मा ने पंजाब कैडर चुना। ट्रेनिंग के बाद वह राजपुरा, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में तैनात रहे।
वह दस महीने पंजाब के मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में भी रहे। अलग-अलग पदों पर रहने के दौरान उन्होंने धोखाधड़ी के मामलों की जांच की। कई जटिल केस सुलझाया। वह फाजिल्का और बठिंडा जिलों में तैनात रहे। वह दो बार AIG काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर तैनात किया जिसमें उन्होंने देश-विदेश के आतंकियों की गतिविधियों का पता लगाया।
4 बार डिस्क अवार्ड से हुए सम्मानित
फाजिल्का, बठिंडा, रोपड़, संगरूर, जालंधर और अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी रहते हुए उन्होंने शराब तस्करों व गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाए। गैंगस्टरों के खिलाफ भी उनकी सख्ती चर्चा का विषय बनी। उत्कृष्ट सेवा के लिए पंजाब पुलिस के DGP ने 4 बार उन्हें डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया। 24 जनवरी 2023 को पंजाब सरकार में उन्हें DIG के पद पर प्रमोट किया।