Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा एक्साइज रेवेन्यू में ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित, वर्ष 2024-25 में प्राप्त किए 10743.72 करोड़ रुपए : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि प्रदेश के आबकारी और कराधान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10,743.72 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ एक्साइज रेवेन्यू प्राप्त कर पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16.36 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक बढ़ोतरी दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से राज्य का कुल राजस्व प्रदेश के इतिहास में पहली बार 40,000 करोड़ रुपए की सीमा को पार करते 12.47 प्रतिशत बढ़ोतरी दर के साथ 42289.97 करोड़ रुपए रहा।

यहां जारी प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई सफल आबकारी नीतियों को आबकारी वसूली में हुयी उल्लेखनीय वृद्धि का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के 10145 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार करते हुए लक्ष्य के मुकाबले आबकारी राजस्व में 598.72 करोड़ रुपए की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। मार्च 2025 में, पंजाब ने आबकारी राजस्व में 30.67 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर हासिल की, जिससे 1477.04 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो मार्च 2024 में प्राप्त हुए 1130.37 करोड़ रुपए से एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब प्रदेश ने आबकारी राजस्व में पांच अंकों का आंकड़ा पार किया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे खुलासा किया कि प्रदेश ने वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) वसूली में भी 12.99 प्रतिशत की शुद्ध वार्षिक वृद्धि दर देखी है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 20,923.37 करोड़ रुपए के मुकाबले 23,642.15 करोड़ रुपए की शुद्ध वार्षिक प्राप्ति रही। वित्त मंत्री ने कहा कि मार्च 2025 में प्रदेश ने 1,913.82 करोड़ रुपए की शुद्ध जीएसटी प्राप्ति दर्ज की, जो मार्च 2024 में 1,761.70 करोड़ रुपए की तुलना में 8.63 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान वैट में भी 5.42 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करते हुए 7,353.32 करोड़ रुपए की वार्षिक प्राप्ति की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 6,975.3 करोड़ रुपए थी।

वित्त मंत्री चीमा ने इन प्राप्तियों का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई पारदर्शी आबकारी नीतियों और आबकारी तथा कर विभाग की उन प्रवर्तन गतिविधियों को दिया जिसके परिणामस्वरूप पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी को सफलतापूर्वक रोका गया। उन्होंने कहा कि विभाग ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना जैसी पहलों के माध्यम से और तकनीकी समाधानों एवं टैक्स इंटेलिजेंट यूनिट का लाभ उठाकर कर पालन को प्रोत्साहित करके जीएसटी राजस्व को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने दो-तरफा रणनीति अपनाई है, जिसमें ईमानदार करदाताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के साथ-साथ कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसना शामिल है, जिससे एक निष्पक्ष और पारदर्शी कर प्रणाली सुनिश्चित की गई है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के कर राजस्व को प्रोत्साहन देने की इन कोशिशों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को ऐतिहासिक ‘बदलदा पंजाब’ बजट पेश करने के योग्य बनाया है, जिसका उद्देश प्रदेश के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास के युग की शुरुआत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों पर किसी नए कर का बोझ डाले बगैर कर राजस्व को और बेहतर बनाने के लिए नई पहलों को जारी रखेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!