Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब महिला आयोग ने पटियाला में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए घिनौने अपराध की कड़ी निंदा की, कहा-दोषियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटियाला में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए घिनौने अपराध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में पीड़ित और उसके परिवार के साथ खड़ी हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, एक ऑटो चालक को एक नाबालिग का यौन शोषण करने और गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और 68 तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। आयोग ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों से तुरंत और संपूर्ण जांच सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि दोषी को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस मामले का सख्त नोटिस लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। चेयरपर्सन ने कहा, ‘यह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और एक घिनौना अपराध है जिसे हमारे समाज में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम दोषी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग करते हैं। न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा इस केस की कार्यवाही पर पैनी नजर रखी जाएगी।’

इसके अलावा, आयोग स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल कर रहा है ताकि पीड़ित को आवश्यक चिकित्सीय सहायता, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके। आयोग लोगों से सतर्क रहने और दुर्व्यवहार या शोषण के किसी भी मामले की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील करता है।

इसके अतिरिक्त, आयोग सिफारिश करता है कि विद्यार्थियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की जाए और सुचारू ढंग से दस्तावेजीकरण किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे वाहनों में आपातकालीन किट, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, स्पीड मॉनिटर, अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था जरूरी है। इसके अलावा, इन वाहनों को चलाने वाले सभी ड्राइवरों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। इन सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी की जानी चाहिए।

पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। आयोग पुलिस, न्यायपालिका और सिविल सोसाइटी सहित सभी भागीदारों से अपील करता है कि हमारे बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!